अभियुक्त के कब्जे से 01 लाख से अधिक कीमत की 10 पेटी अग्रेजी शराब हुई बरामद
देहरादून। देहरादून में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दून पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डोईवाला पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 1.25 लाख रुपये कीमत की 10 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की गई कार को भी सीज कर दिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर जनपदभर में अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली डोईवाला पुलिस ने लच्छीवाला डायवर्जन मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान एक नेक्सॉन कार (UK14K-9646) को रोककर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान कार से इम्पीरियल ब्लू व्हिस्की की 10 पेटियां (120 बोतल) बरामद हुईं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1.25 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके से आरोपी संजय सिंह (47 वर्ष) निवासी कैलाश गेट, मुनी की रेती, जिला टिहरी गढ़वाल को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ कोतवाली डोईवाला में आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर दिया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर शराब की खेप के स्रोत और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।
बरामदगी
10 पेटी (120 बोतल) इम्पीरियल ब्लू अंग्रेजी शराब
अनुमानित कीमत: 1.25 लाख रुपये
तस्करी में प्रयुक्त नेक्सॉन कार (UK14K-9646)
