सीएम की सख्ती पर कुछ सुधरे हालात, 12 से 15 घंटे के बजाय 5 पांच घंटे में उत्तरकाशी से गंगोत्री पहुंच पा रहे श्रद्धालु
![](https://mangalbhoominews.com/wp-content/uploads/2024/05/h-14.webp)
चारधाम यात्रा व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सख्ती और निरंतर निगरानी के बाद उत्तरकाशी में पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। रविवार को गंगोत्री-यमुनोत्री यात्रा पर इसका सकारात्मक असर देखने को मिला और दोनों धाम को जोड़ने वाले राजमार्गों पर यातायात व्यवस्था कुछ हद तक पटरी पर लौट आई।पूर्व में तीर्थ यात्रियों को उत्तरकाशी से गंगोत्री पहुंचने में जहां 12 से 15 और बड़कोट से जानकीचट्टी (यमुनोत्री) पहुंचने में 10 से 12 घंटे लग रहे थे। अब यह सफर चार से पांच घंटे में पूरा हो रहा है। उत्तरकाशी से गंगोत्री की दूरी 105 किमी, जबकि बड़कोट से जानकीचट्टी की दूरी लगभग 55 किमी है। सामान्य दिनों में वाहन से यह दूरी तय करने में अधिकतम तीन और दो घंटे लगते हैं।
![](https://mangalbhoominews.com/wp-content/uploads/2024/05/photo.jpg)