उत्तराखंड में मानसून ने दी दस्तक, पहाड़ से लेकर मैदान तक बरसे मेघ, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार को प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक मानसून की पहली बारिश हुई। जिस से तापमान में थोड़ी गिरावट आई है। बारिश होने से लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है।

उत्तराखंड में मानसून की पहली बारिश

प्रदेश में शुक्रवार को मानसून की पहली बारिश हुई। मानसून की पहली बारिश (first monsoon rain) सबसे ज्यादा पौड़ी जिले में हुई है। बता दें कि पौड़ी जिले के रिखणीखाल में सबसे ज्यादा 28.5 एमएम बारिश हुई। ये सामान्य बारिश से 12.9 एमएम ज्यादा है। जबकि पौड़ी जिले के ही लैंसडाउन में 18.5 एमएम बारिश हुई है।

बारिश होने से तापमान में आई थोड़ी कमी

मानसून की पहली बारिश राजधानी देहरादून में भी हुई। दून में भी जमकर मेघ बरसे। शुक्रवार को दून में 18 और नैनीताल में 10 एमएम बारिश हुई। बारिश होने से तापमान में भी कमी आई है। बारिश के चलते पहाड़ों का मौसम तो सुहावना हो ही गया है लेकिन मैदानी इलाकों के तापमान में भी कमी दर्ज की गई है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने देहरादून के मुताबिक शनिवार को नैनीताल और बागेश्वर के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग द्वारा इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में आज गरज-चमक के साथ ही आकाशीय बिजली चमकने की आशंका है। इसके साथ ही पर्वतीय इलाकों में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही एक जुलाई से पूरे प्रदेश में बारिश के आसार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *