यात्रा व्यवस्था को और बेहतर बनाने में जुटी पुलिस
![](https://mangalbhoominews.com/wp-content/uploads/2024/05/h-14.webp)
दस मई को कपाट खुलने के बाद यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में बड़ी संख्या में यात्री उमड़ रहे हैं। प्रतिदिन हजारों की तादाद में श्रद्धालु दोनों धामों पर दर्शन को पहुंच रहे हैं। एसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि अभी तक दोनों धामों पर रिकॉर्ड तीन लाख से अधिक श्रद्धालु यात्रा कर चुके हैं। यात्रा के शुरुआत से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए एसपी स्वयं यात्रा सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। एसपी ने कहा कि यमुनोत्री धाम पर लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, यातायात दबाव और अगले कुछ दिनों में यात्रा पीक की सम्भावना, मानसून सीजन को देखते हुए पुलिस की तैयारी पूरी है।
![](https://mangalbhoominews.com/wp-content/uploads/2024/05/photo.jpg)