गंगोत्री हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी मध्य प्रदेश के यात्रियों की बस, मची चीख पुकार
![](https://mangalbhoominews.com/wp-content/uploads/2024/06/h-45.jpg)
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर झाला पुल के पास मध्य प्रदेश के यात्रियों की बस हादसे का शिकार हो गई। बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में चार से पांच यात्री घायल हो गए, बाकी करीब बीस से ज्यादा यात्री सुरक्षित हैं।
![](https://mangalbhoominews.com/wp-content/uploads/2024/05/photo.jpg)