सूखने की कगार पर 47 जलस्रोत, 75 प्रतिशत से अधिक घटा जलस्तर
![](https://mangalbhoominews.com/wp-content/uploads/2024/06/h-12.webp)
उत्तराखंड के जलस्रोतों के पानी का प्रवाह भविष्य के लिए अच्छे संकेत नहीं दे रहा है। प्रदेश के 47 जलस्रोतों में 75 प्रतिशत से अधिक पानी घटा है। 189 जलस्रोत ऐसे हैं, जिसमें सिर्फ 50 प्रतिशत पानी बचा है।इसके अलावा 241 जलस्रोत 51 से 75 प्रतिशत तक सूख गए हैं। जबकि इन स्रोतों के माध्यम से प्रदेश में 430 प्रकार की पेयजल योजनाएं संचालित हैं। लेकिन जलस्रोत सूखने से अधिकांश इलाकों में पेयजल संकट गहराने लगा है।
![](https://mangalbhoominews.com/wp-content/uploads/2024/05/photo.jpg)