देहरादून। उत्तराखंड के सभी नौ जिला सहकारी विकास संघों (डीसीडीएफ) में भाजपा समर्थित प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। पहली बार लागू किए गए 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का सकारात्मक असर देखने को मिला, जिसके तहत तीन महिला अध्यक्ष भी निर्विरोध चुनी गईं।
सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नवनिर्वाचित अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि चुनाव लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार सहकारिता संस्थाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और डिजिटलीकरण को बढ़ावा देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कार्य कर रही है।
चुनाव में ऊधमसिंह नगर से प्रतिभा शाही, अल्मोड़ा से बबीता मेहरा, चमोली से कमला देवी, पौड़ी से रविंद्र सिंह नेगी, टिहरी से सत्येंद्र सिंह पुनेठा, हरिद्वार से रामवीर सिंह, तराई विकास सहकारी संघ से गोपाल बोरा, देहरादून से राहुल गुप्ता और नैनीताल से शिव बहादुर सिंह निर्वाचित हुए हैं। अब जिला सहकारी बैंकों के चुनाव प्रस्तावित हैं।
