यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां अस्पताल में भर्ती, इस वजह से करना पड़ा एडमिट

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी की तबियत बिगड़ने पर उन्हें ऋषिकेश एम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया है। बताया जा रहा है उन्हें जिरियाट्रिक वार्ड में चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है।

बता दें योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी (85) को मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे एम्स के जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया है। एम्स प्रशासन का कहना है कि अधिक उम्र में होने वाली समस्याओं के चलते रूटीन चेकअप के लिए सावित्री देवी अस्पताल पहुंची थी।

मंगलवार को विभिन्न विभागों के चिकित्सकों ने उनके स्वास्थ्य की जांच की। एम्स के पीआरओ संदीप कुमार ने सावित्री देवी के भर्ती होने की पुष्टि की है। हालांकि एम्स प्रशासन का कहना है कि वृद्धावस्था में होने वालीं दिक्कतों के चलते उन्हें रूटीन चेकअप के लिए भर्ती किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *