Yamunotri Highway पर पलटी गंगोत्री धाम के लिए आ रहे तीर्थ यात्रियों की बस, मच गई चीख-पुकार
![](https://mangalbhoominews.com/wp-content/uploads/2024/05/h-16.webp)
यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगोत्री धाम के लिए आ रही तीर्थ यात्रियों की बस सिल्क्यारा के निकट सड़क पर ही पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। जिसमें कुछ तीर्थ यात्री चोटिल हुए। जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्राथमिक उपचार दिया।मौके पर स्थानीय निवासियों और एनएचआईडीसीएल के कर्मचारियों ने सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला। उक्त वाहन में लगभग 40 यात्री सवार थे। जिनमें से 15 लोगों को हल्की चोटें आई है।
![](https://mangalbhoominews.com/wp-content/uploads/2024/05/photo.jpg)